BREAKING NEWS
KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<     मुरैना नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी.. <<     लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 11:15 am
KHABAR : उज्जैन में हो रही पुष्पा वाले लाल चंदन की खेती, सिंहस्थ में इसी से महाकाल का अभिषेक होगा, साधु-संत को तिलक भी लगाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। चंदन तस्करी पर बनी फिल्म पुष्पा में जिस लाल चंदन का जिक्र है, वह अब उज्जैन की जमीन पर भी लहलहा रहा है। साल 2022 में वन विभाग ने शहर के उदयन रोड के पास 1.74 हेक्टेयर एरिया में चंदन के 600 पौधे लगाए थे। जिनकी ऊंचाई अब 6 से 7 फीट तक हो चुकी है। इस बगीचे को चंदन वन नाम दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने इसकी जानकारी छिपाकर रखी थी।


लाल चंदन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के जंगलों में मिलता है। मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2022 में किसानों को चंदन की खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट के तौर पर ये 600 पौधे मंगवाए थे। इनकी देखभाल कर रहे डिप्टी रेंजर अनिल सेन के मुताबिक, चंदन के पौधे दिसंबर 2028 तक पेड़ में तब्दील हो जाएंगे। इसके बाद इनकी कटाई होगी।


लाल चंदन को उगाने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन और उसके हिसाब की जमीन सबसे जरूरी है। इसके मद्देनजर उज्जैन में विक्रमनगर रोड पर वन भूमि चुनी गई। पहले भूमि की जुताई कर समतल किया गया। फिर एक महीने तक जमीन को खुला छोड़ दिया गया। इसके बाद 3-3 मीटर की दूरी पर 2 बाय 2 के गड्‌ढे किए गए।


पहले इनमें लाल तुंवर की बोवनी की गई। तुंवर की हाइट एक फीट होने के बाद इसमें नीम खली, केंचुआ खाद डालकर लाल चंदन का पौधा लगाया गया। इसकी वजह यह थी कि लाल चंदन परजीवी पौधों के साथ पनप सके।


चंदन वन प्रभारी वनपाल रजनी चौहान ने टीम के साथ गुड़, गौमूत्र, बेसन से निर्मित जीवा अमृत से सारे चंदन के पौधों की देखभाल की।


लाल चंदन के साथ सफेद चंदन के पौधे भी लगाए
उज्जैन के इसी चंदन से सिंहस्थ-2028 में भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा। देशभर से आने वाले साधु-संतों को चंदन से तिलक कर अगवानी की जाएगी। इसी मकसद से वन विभाग ने पहली बार उज्जैन में लाल के अलावा सफेद चंदन के भी पौधे लगाए थे। सिंहस्थ के पहले ये तैयार हो जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE