BREAKING NEWS
KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<     मुरैना नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी.. <<     लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने दिखाए आक्रामक तेवर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछे ये 10 सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र का प्रारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगा। बुधवार को राज्य सरकार का बजट पेश किया जाएगा, जिसे उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले विपक्ष ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से 10 सवाल पूछे हैं। 


विधानसभा सत्र के पहले उमंग सिंघार के सरकार से 10 सवाल
परिवहन घोटाले पर क्यों चुप है सरकार? सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली हैं, बड़े मगरमच्छों पर कब होगी कार्रवाई?
प्रदेश पर कर्ज 4 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। इसका हिसाब कब दिया जाएगा? क्या सरकार कर्ज चुकाने के लिए और कर्ज ले रही है?
सदन की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट क्यों नहीं किया जा रहा? क्या सरकार जनता से अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है?
बजट में दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लिए क्या प्रावधान किए जाएंगे? क्या सरकार एक बार फिर उनके साथ छलावा करेगी?
किसानों को एमएसपी की गारंटी कब मिलेगी? सरकार कब अन्नदाताओं को 3100 रुपये धान और 2700 रुपये गेहूं के देगी?
सरकार बताए कि लाड़ली बहनों के खाते में कब 3000 रुपये आएंगे?
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकार कब सभी रिक्त पदों पर भर्तियां कर युवाओं की चिंता करेगी?
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, नल जल योजना के काम अधूरे पड़े हैं। क्या सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कहीं पानी की समस्या उत्पन्न नहीं होगी?
मध्य प्रदेश की आधी आबादी, यानी बालिकाओं और महिलाओं को घर से बाहर निकलते ही डर सताने लगता है। यह भय है दृ अपहरण, दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का। सरकार बताए कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर कब लगाम लगेगी?
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी महकमों में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही। कब सरकार इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी? कब अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE