BREAKING NEWS
KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<     मुरैना नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी.. <<     लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 11:46 am
KHABAR : अब तक करीब 12500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलना तय, 81 शराब दुकानों के समूह नीलाम बीते साल से 26 प्रतिशत रेवेन्यू ज्यादा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आबकारी विभाग द्वारा इस साल अपनाई जा रही शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया से लगभग 26 प्रतिशत अधिक रेवेन्यू मिला है। रविवार को बिडिंग से मिली दुकानों की नीलामी राशि की तुलना ई टेंडर में आई बोलियों से की गई। इसमें शराब दुकानों के कुल 81 समूह नीलाम हुए जिससे 5246 करोड़ का रेवेन्यू मिला। इन समूहों की कुल रिजर्व प्राइस 4939 करोड़ थी। 20 प्रतिशत बड़ी हुई रिजर्व प्राइस को मिलकर इस तरह बीते साल के मुकाबले इस बार लगभग 26 प्रतिशत अधिक रेवेन्यू आबकारी विभाग को इन समूहों से मिलेगा। अब तक हुई प्रक्रिया में लगभग 12500 करोड़ का रेवन्यू तय हो चुका है, जो पिछले साल से लगभग 23 प्रतिशत अधिक है। रिन्युअल और लाटरी के बाद बची दुकानों की नीलामी के लिए इस बार आबकारी विभाग ने नया फार्मूला तय किया था। ई टेंडर से बोलियां मांगी ई थी। साथ ही एक अन्य विकल्प में ई टेंडर के साथ बिडिंग करके बोली बढ़ाने का विकल्प था, जो शनिवार को हुआ था। इन मूल्यों की तुलना आज सिर्फ ई-टेंडर वाली बोलियों से की गई। जो भी अधिक मूल्य था, उस पर नीलामी कर दी गई। भोपाल, अनूपपुर और बुरहानपुर जैसे शहरों में रिजर्व प्राइस से काफी अधिक रेवेन्यू मिला। रिन्युअल में 5737 करोड़ तो लाटरी की प्रक्रिया में 1572 करोड़ रेवेन्यू मिला था। अभी जो समूह बचे हुए हैं, उनसे लगभग 4700 करोड़ रुपए रेवन्यू मिलना है। जबलपुर में 4, राजगढ़ में 2 तो दमोह में 1 समूह ही बना था। इस वजह से नीलामी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, इसलिए अब जबलपुर में 29, राजगढ़ में 5 तो दमोह में 7 समूह बना दिए गए हैं ताकि छोटे ठेकेदार भी नीलामी में भाग ले सकें। 10 मार्च से दोबारा यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। 13 को बिडिंग और ई-टेंडर एक साथ फाइनल कर लिए जाएंगे। इस साल नीलामी में लगभग 17 हजार करोड़ रेवन्यू मिलने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE