शाजापुर। संभाग आयुक्त उज्जैन संजय गुप्ता ने शाजापुर जिले के ग्राम पनवाड़ी एवं सुनेरा में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री एवं आरओआर लिंकिंग एवं ई-केवायसी के शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक जिले के समस्त ग्रामों का फार्मर रजिस्ट्री एवं आरओआर लिंकिंग एवं ई-केवायसी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण ना हो, तब तक अभियान नियमित चलते रहे। उन्होंने किसानों से भी अनुरोध किया कि वे स्वयं भी फार्मर पंजीयन कराये, जिससे शासन की योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सके।
इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, तहसीलदार मधु नायक, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल भी मौजूद थे।