नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्यों ने नीमच ट्रेचिंग ग्राउंड का बीती शाम निरीक्षण किया और यहां स्वछता टीम द्वारा जो बगीचा तैयार किया गया उसे देखकर प्रसन्नचित हो गए।
उल्लेखनीय है कि नीमच में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की टीम द्वारा शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण किया जा रहा है। टीम द्वारा निरंतर शहर के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर आम जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। रविवार को भी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के सदस्य शहर के भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे। यहां उनके द्वारा पूरे परिसर का निरीक्षण कर वहां मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों से भी चर्चा की।
बताया जा रहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम द्वारा सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही नीमच शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की रेटिंग तय की जाएगी। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सर्वे कार्य चला।