शाजापुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत शाजापर द्वारा 17 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत बेरछा स्थित पटेल आईल मिल परिसर ग्राम बेरछा में किया जाएगा।
जनपद पंचायत शाजापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 24 मार्च से 09 अप्रैल 2025 (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से सांय 4.00 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय शाजापुर में जमा किये जाएंगे।