सीतामऊ। आगामी त्योहारों को देखते हुए एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, तहसीलदार शुभम पाटीदार और थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने पुलिस फोर्स के साथ नगर भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला। नगर के प्रमुख चौराहों व स्थानों का किया निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।