BREAKING NEWS
KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 6:23 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सदन में उठाई महिला अत्याचार मामलों में सख्त सजा का कानून बनाने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए सरकार से राजस्थान में महिला अत्याचार पर सख्त सजा का कानुन बनाने की मांग की।
विधायक आक्या ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा की गत कांग्रेस राज में महिलाओ पर अत्याचार की बहुत घटनाएं हुई। इसके विपरीत वर्तमान की भजनलाल शर्मा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बहुत कमी आयी है। इसके बावजूद कुछ दर्दनाक घटनाएं जिसमें 14 नवम्बर 2024 को उदयपुर के गोगुन्दा में दो चचेरी बहनो द्वारा उनके साथ हुई जघन्य वारदात के बाद जहर खाकर आत्महत्या करना जिसमें समाज विशेेष के लोग शामिल थे। 
इसी क्रम में अजमेर में 11 वीं कक्षा की बालिकाओ के साथ दुष्कर्म व उन्हें ब्लेक मेल कर घर से पांच लाख रूपये मंगाने की घटना व वर्तमान में विजयनगर में बालिकाओं के साथ हुई दर्दनाक वारदात जिसका सम्पूर्ण राजस्थान में विरोध हो रहा है। ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है तथा सरकार को ऐसे जघन्य अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए फांसी की सजा देने का प्रावधान करते हुए कड़ा कानुन बनाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE