मंदसौर। गाँधीसागर के बेकवाटर मे लम्बे समय से नीमच जिले के अवैध रेती का कारोबार करने वाले फाइटर मशीनों से रेती निकाल कर मंदसौर जिले के संजीत व नीमच जिले के कुंडला -खानखेड़ी में सप्लाई करते थे। खनिज अधिकारी भावना सेंगर ने सुरक्षा की दृष्टि से डीबीएल कम्पनी के केम्प के वहां नदी से अवैध रेती निकालने वाले 5 फाइटर जब्त किए।
आज मंगलवार सुबह खनिज अधिकारी अरनिया जटिया सिंचाई परियोजना के पम्प हॉउस के यहां पहुंची व वहां से रेतम नदी मे चल रहे 2 फाइटर मशीनों को पकड़ा व फिर नदी में स्टीम्बर से संजीत की ओर गए जहां से फाइटर मशीन पकड़कर लाए। ज्ञात हो कि लम्बे समय से गाँधीसागर के बेकवाटर में फाइटर मशीनों से रेती निकाल कर संजीत क्षेत्र व नदी के उस पार कुंडला खानखेड़ी की और रेती खाली कर वहा से सप्लाई करते थे पूर्व मे भी 4 रेती के ट्रैक्टर जप्त किये गए थे। हालांकि अभी तक कोई फाइटर वाला नहीं आया बताया जा रहा है कि यह मनासा तहसील वालों के फाइटर है।