BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 8:17 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ली समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक, लोक निर्माण व एमपीआरडीसी के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले की क्षतिग्रस्‍त सड़कों की एक सप्‍ताह में मरम्‍मत व पेचवर्क करवाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नीमच, सिंगोली सड़क और लोक निर्माण विभाग की अन्‍य सड़कों की मरम्‍मत पेचवर्क का कार्य एक सप्‍ताह में पूरा करवाकर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे आगामी त्‍यौहारों को देखते हुए कानून एवं व्‍यवस्‍था पर कड़ी नज़र रखे, आयोजकों से सम्‍पर्क समन्‍वयक कर आयोजनों की और उनके स्‍वयं सेवकों की जानकारी प्राप्‍त कर लें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि शासकीय एवं निजी अस्‍पतालों की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार के आयोजन और डी.जे. की अनुमति नहीं दी जाए। इसका सख्‍ती से पालन करवाया जाए।
एक सप्‍ताह में 10 जनसुनवाई आवेदनों का निराकरण करें- 
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा में निर्देश दिए, कि सभी जिला अधिकारी आगामी जनसुनवाई तक जनसुनवाई में अब तक विभाग से संबंधित प्राप्‍त न्‍यूनतम 10 आवेदनों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्‍होने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का भी संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने उपखण्‍ड, तहसील एवं नगरीय निकाय स्‍तर पर भी प्रति सप्‍ताह जनसुनवाई कार्यक्रम करने और आवेदकों की समस्‍याओं का समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर चंद्रा ने वन विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि वे जिले के वन क्षेत्रों में ग्रीष्‍मकाल में संभावित आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करें और आगजनी से वनों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो, इसकी पुख्‍ता व्‍यवस्‍था एवं प्रबंध करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE