नीमच। तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय ने बताया, कि नीमच सिटी, नीमच केंट में निवासरत सभी भूखण्ड धारकों अथवा कृषि भूमि धारको जिनकी सम्पूर्ण तहसील नीमच नगर में या तहसील नीमच नगर के किसी भी ग्राम में सम्पत्ति स्थित हो, उनकी आधार से खसरा लिंक करने के लिए ई-केवायसी विशेष वृहद शिविर आज 12 मार्च 2025 बुधवार व कल 13 मार्च 2025 गुरुवार को लोकसेवा केंद्र के सामने कलेक्टर कार्यालय परिसर नीमच में प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। तहसीलदार नीमच नगर मालवीय ने सभी नीमच शहरवासियों से आग्रह किया है, कि इस शिविर में अपनी भूमि संबंधी दस्तावेज, खसरा नकल, आधार कार्ड व आधार से लिंक्ड मोबाईल साथ लेकर शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाए तथा उक्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना खसरा ई-केवायसी एवं अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्यतः करवाऐ। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क व अनिवार्य हैं। इस विशेष शिविर में तहसील नीमच नगर के सभी पटवारी एक साथ उपलब्ध रहेंगे। उक्त कार्य से वंचित रहने वाले सम्पत्तिधारकों को भविष्य में होने वाली असुविधा की जवाबदारी उनकी स्वयं की रहेगी।