BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 1:11 pm
BIG NEWS : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट, इस बार नीमच के लिए कर दी ये बड़ी घोषणा, हवाई पट्टी से उड़ेंगे विमान, जानिये और क्या कुछ खास रहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया और न ही किसी भी कर की दर बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। पुराने टैक्स में बढ़ोतरी भी नहीं की है लेकिन कोई रियायत भी नहीं दी है। इसलिए इस बजट से आम आदमी की जरूरत का कोई सामान सस्ता या महंगा नहीं होगा। वित्त मंत्री ने नीमच में भी हवाई पट्टी का विकास करने की घोषणा की। 

विधायकों ने रखे थे यह प्रस्ताव-
नीमच विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुने गए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रस्ताव रखे थे। इनमें जीरन बाइपास का निर्माण और कुचड़ोद से चीताखेड़ा तक डबल सड़क शामिल था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने के साथ डोम और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराने की बात कही थी।


जावद विधानसभा से पांचवीं बार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी विकास प्रस्ताव भेजे थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण और पुरानी जर्जर सड़कों की मरम्मत पर जोर दिया था। इसके अलावा स्कूल और महाविद्यालय का उन्नयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के निर्माण की मांग की थी।

बजट की बड़ी बातें...
- 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे।
- 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री किसान सहायता के लिए 5220 करोड़ का प्रावधान।
- लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ेगी। पेंशन योजना से जोड़ी जाएंगी।
- प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी।
- प्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया।
- 22 नए आईटीआई खोले जाएंगे।
- सीएम युवा शक्ति योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम खोला जाएगा।
- प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खुलेगा।
- धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान और डिंडोरी में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान शुरू होंगे।
- जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया बजट

कविता से की बजट भाषण की शुरूआत-
मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कविता से की। उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है...जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया है। सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बजट भाषण सुनने के लिए विधानसभा में मौजूद रहे। 

कंधे पर गेहूं की फसल का गट्‌ठा लेकर 
वहीं, टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह कंधे पर गेहूं की फसल का गट्‌ठा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा- चुनावों में घोषणा की गई थी कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करेंगे। ये नहीं दे रहे हैं। किसान खाद और डीएपी के लिए परेशान हो रहा है। शाह गट्‌ठा लेकर सदन के भीतर जाना चाह रहे थे। इसे लेकर उनकी मार्शल से बहस हो गई।

सरकार जनता पर कर्ज लाद रही है- 
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कर्ज के बजट से किसी घर का विकास नहीं होता। आप कर्ज लो तो ब्याज भरना पड़ता है। सरकार जनता पर कर्ज लादे जा रही है। प्रति व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा कर्ज हो गया है। सरकार बताए कि प्रदेश आत्मनिर्भर कब होगा? उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण से स्पष्ट है कि इनके पास कुछ नया नहीं है। मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने बजट कहां से बढ़ाया... आय से बढ़ाया कि कर्ज से बढ़ाया?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE