BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 5:12 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का निरीक्षण, बच्‍चों एवं माताओं को किया सुपोषण खाद्य सामग्री का वितरण, उचित पोषण आहार प्रदान करने की समझाईश भी दी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को तहसील कार्यालय नीमच में आयोजित सुपोषण स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का निरीक्षण कर, शिविर में उपस्थित मेम एवं सेम श्रेणी के बच्‍चों की माताओं से चर्चा कर, बच्‍चों की स्‍वास्‍थ्‍य, देखभाल एवं उन्‍हें उचित पोषण आहार प्रदान करने की समझाईश दी।
कलेक्‍टर चंद्रा ने उपस्थि‍त सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों की माताओं को पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती करवाने की समझाईश दी और माताओं को सुपोषण, खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं आयुष विभाग के चिकित्‍सक एवं पैरामेडिकल स्‍टाफ ने सेवाएं देते हुए सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर, उनकी माताओं को कुपो‍षण निवारण के लिए आवश्‍यक परामर्श दिया और औषधियॉं भी वितरित की। शिविर में 65 बच्‍चों की माताओं को सुपोषण खाद्य सामग्री का कीट प्रदान किया गया। साथ ही बच्‍चों की उँचाई मापी गई और वजन भी किया गया।
इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, संजय मालवीयएवं परियोजना अधिकारी पायल पाल भी उपस्थि‍त थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE