सेगांव। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाता है। इसमें कुल 688 युवाओं ने 1 मिनट का वीडियो बनाकर माय भारत पोर्टल पर अपलोड किया, जिसमें से खरगोन और धार जिले को मिलाकर 150 युवाओं का चयन जिला स्तर पर हुआ। यह आयोजन 21 और 22 मार्च को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में हुआ। जिसमें युवाओं ने अपने विचार श्एक देश-एक चुनावश् विषय पर रखें। इनमें से 10 युवाओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ।जिसका आयोजन 26 और 27 मार्च को विधानसभा भवन भोपाल में होगा। इसके पश्चात पूरे प्रदेश से तीन युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा और उन्हें संसद भवन नई दिल्ली में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। सेगांव के 24 वर्षीय युवा अनुज रूपेंद्र मंडलोई की आवाज अब विधानसभा में गूंजेगी। अनुज ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, बहन, परिवार और गांव को दिया है।