BREAKING NEWS
KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में खाकी का बड़ा एक्शन, जब.. <<     NEWS : माउंट आबू चिंतन शिविर की बड़ी घोषणा, अब.. <<     VIDEO NEWS: आधी घंटे की बारिश, शहर हुआ बेबस, हकीकत आई.. <<     BIG NEWS : उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा सूखे की.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, कांग्रेस में टिकट की दौड़.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 4:45 pm
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित शिक्षक कैलाश चंद तायड़ अवकाश के दिन भी निभा रहे जिम्मेदारी, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडे़श्वर। पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं शिक्षक कैलाश चंद तायड, जो भले ही शासकीय स्कूल गणेश पूरा में पदस्थ हैं, लेकिन भगोरी स्कूल में लगाए गए पौधों की देखभाल आज भी पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
कैलाश चंद तायड ने जब भगोरी स्कूल में सेवाएँ दी थीं, तब उन्होंने वहाँ कई वृक्षारोपण किए थे। अब, भले ही उनका स्थानांतरण हो गया हो, लेकिन उनका जुड़ाव उन पौधों से बना हुआ है। वह नियमित रूप से पानी देने और देखभाल करने के लिए समय निकालते हैं। यहां तक कि रविवार और छुट्टी के दिनों में भी वे अपनी यह सेवा जारी रखते हैं।
उनकी इस निस्वार्थ भावना से क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा मिल रही है। उनके प्रयासों की बदौलत स्कूल परिसर में हरियाली बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं को भी स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उनके इस योगदान की सराहना की है और कहा कि यदि हर व्यक्ति इसी तरह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाए, तो धरती को हरा-भरा बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE