BREAKING NEWS
KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में खाकी का बड़ा एक्शन, जब.. <<     NEWS : माउंट आबू चिंतन शिविर की बड़ी घोषणा, अब.. <<     VIDEO NEWS: आधी घंटे की बारिश, शहर हुआ बेबस, हकीकत आई.. <<     BIG NEWS : उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा सूखे की.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, कांग्रेस में टिकट की दौड़.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 5:56 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने किया पुलिस थाना नीमच केंट, नीमच सिटी, बघाना, जीरन सहित पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस महानिदेशक  मध्यप्रदेश द्वारा सभी जिला पुलिस अधीक्षकांें को आकस्मिक रूप से अपने जिले के थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने एवं पुलिस की कार्य प्रणाली की समय-समय पर समीक्षा हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 22/23.03.2025 की मध्यरात्रि नीमच अनुभाग अन्तर्गत पुलिस थाना नीमच केंट, पुलिस थाना बघाना, पुलिस थाना नीमच सिटी, पुलिस थाना जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से हवालात को चौक किया गया, जिसमें हवालात में साफ-सफाई रखने, हवालातों के रोशनदान को बंद करने एंव हवालात के अन्दर बने शौचालय की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरोें की स्थिती के बारे में जानकारी ली एंव सीसीटीवी कैमरो को लगातार चालु रखने एंव सीसीटीवी कैमरों का बेकअप सिस्टम बेहतर रखने हेतु थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया। यदि सीसीटीवी कैमरो में किसी प्रकार की समस्या होती है उसके बारे में त्वरित रुप से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जावे एंव सीसीटीवी कैमरो की स्क्रीन थाना प्रभारी के कक्ष के साथ-साथ एक ओर अतिरिक्त स्क्रीन थाने के एचसीएम कक्ष में लगाने हेतु निर्देशित किया। 
एसपी जायसवाल द्वारा तकनीकि उपकरण एवं एप्लीकेशन चेक कर उसमें फीड किए गए डाटा को चेक किया जाकर नियमित रूप से फीडिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिए। थाने के रजिस्टर गुण्डा, एचएस, जिला बदर रजिस्टर चौक कर सीसीटीएनएस एंट्री में मुख्य रुप से न्यायालय से प्राप्त संमस वांरट को तामील कराकर उसी माध्यम से वापस न्यायालय को भेजने हेतू निर्देशित किया। थानें के सभी रजिस्टर को अपडेट रखने एवं साफ सफाई व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, वारंट तामीली, एमएलसी रजिस्टर, गुण्डा, एचएस फाईल स्थाई वारंट फाईल का अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र मे अवैध गतिविधियो एवं आदतन आरोपीयो के विरुद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा रात्रि गस्त को प्रभावी करने हेतु गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले एवं अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट पर चेकिंग लगाकर रात्रि में वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु, रात्रि गश्त के दौरान धार्मिक स्थल, बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप आदि पर लगातार गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद द्वारा भी जावद अनुभाग के पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE