शहडोल। पुलिस के साथ झूमा-झटकी मामले में स्थानीय लोगों ने ज्ञापन देकर अपराधियों (ईरानियों) पर कड़ी कार्यवाही की माँग की है। बीते दिनों एक मामले में पुलिस संदिग्ध से पूछताछ करने बुढ़ार के ईरानी मोहल्ला पहुंची थी जिसको लेकर ईरानी समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ झड़प किया था।
बुढ़ार पुलिस के साथ हुए इस झूमा-झटकी मामले में नगर वासियो ने बुढ़ार तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है बताया गया कि ईरानी समुदाय के सैकड़ो लोग रेलवे और सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर रह रहे हैं..जिनमे कई लोग गम्भीर अपराधों में सलिप्त है, और आपराधिक प्रवत्ति के है, इन लोगो के खिलाफ कई थानों में मामले भी दर्ज है, इनके हौसले इतने बुलंद है कि अब को भी आँख दिखाने लगे हैं।
नागरिकों ने मांग की है ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
उधर तीन राज्य की पुलिस ईरानी समुदाय के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की तलाश कर रही है..फिरोज, इब्राहिम, तौहिद, कर्रार हुसैन, युसूफ, जावेद सहित ऐसे कई नाम शामिल है जिन्हे राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस वर्षाे से तलाश रही है।