देवास। विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान करते हुए राष्ट्रगान के दौरान वे लोगों से हंसी ठिठोली करते रहे वहीं नमस्कार भी करते रहे एक महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए इस तरह के कृत से हर भारतीय आक्रोशित है इसी के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में स्थानीय सैया जी द्वारा पर उनका पुतला जलाया गया वहीं उनसे मांग की के वे अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह झाला ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी हमेशा से ही राष्ट्र गान का अपमान करते आए है। युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर (एफआईआर) प्रकरण दर्ज करने की मांग करती है।इस दोरान बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहै।