मुरैना। जिले के ग्राम पंचायत डूंगरावली कस्बे के ग्राम शक्तीपुरा में उम्मेद सिंह कुशवाह परीछत परिवार द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है।
पंडित आचार्य बिट्टू बालोठिया के मुखारविंद से कथा का श्रवण श्रोताओं को कराया जा रहा है जिसमें बामन भगवान अवतार की कथा का वर्णन किया गया शनिवार को भगवान बामन भगवान की कथा का वर्णन भी आचार्य जी द्वारा कराया गया जिसका श्रोताओं ने वामन अवतार और नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन करते कथावाचक बिट्टू बालोठिया जी ने यह कथा श्रोताओं को सुने आचार्य जी ने कहा कि व्यक्ति मोह माया और आडंबर में लिप्त होता जा रहा है वह धन कमाने के लालच में रिश्ते नातो को पीछे छोड़ गया है।
वही कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने देवकी के आठ संतानों की उत्पत्ति सहित श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा का वर्णन किया गया। यदुवंश के बड़े पुत्र वासुदेव थे जिनका विवाह देवकी से हुआ। विवाह के बाद कंस ने आकाशवाणी को सुनकर दोनों को जेल में डाल दिया कथावाचक बिट्टू बालोठिया जी महाराज ने कहा कि भादो मास की अंधियारी रात को अष्टमी के दिन कंस के मथुरा जेल में अचानक अलौकिक प्रकाश फैलने लगा और माता देवकी के गर्भ से श्री कृष्ण का प्राकट्य हुआ। वहां के समस्त बंदी मूर्छित हो गए जेल के दरवाजे खुल गए आकाशवाणी हुई। जिसे सुनकर वासुदेव नन्हे बालक रूप में लेकर यमुना पार गोकुल नंद के घर पहुंच कर वहां से नवजात कन्या को लेकर वापस आए सुबह होते ही गोकुल में नंद बाबा के घर बालक जन्म होने की बात पता चलते ही जन्मोत्सव मनाया जाने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनकर शक्तीपुरा मैं कथा स्थल पर मौजूद श्रोतागण खुशी से झूम उठे। इसके साथ-साथ आचार्य जी ने श्री नरसिंह अवतार की कथा साथ ही साथ भगवान के 24 अवतारों का वर्णन भी कथा में किया गया।
भागवत कथा को लेकर क्या बोले सरपंच मेरे पिता की बहुत इच्छा थी क्यो ना भागवत कराई जाए इसे लेकर मेने भागवत कथा आयोजन कराया जा रहा है। अमरसिंह ,उम्मेद सिंह कुशवाह परीक्षत है,और गाँव भक्तगण कथा सुनने के लिए आते है।