मनासा। राजधानी भोपाल में विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मनासा में कृषि अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना हेतु मांग पत्र प्रेषित किया। वहीं खेत सड़क योजना में नरेगा के नियमों में संशोधन के लिए भी मंत्री से चर्चा की। चर्चा के दौरान क्षेत्र में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
शिवराज सिंह चौहान ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर जल्द ही स्वीकृति प्रदान की जाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस पहल से क्षेत्र के किसानों और विद्यार्थियों को नई संभावनाएं मिलेंगी।