चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारु औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज ने सांवरिया जी ने चिकारड़ा रोड पर आज भुमी क्रय कर उसकी रजिस्ट्री भदेसर तहसील में सम्पन्न हुई।
अखिल भारतीय मारु औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने बताया कि समाज की राष्ट्रीय बेठक 5 जनवरी को सांवरिया जी ने रखीगयी जिसमें राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश से समाज के वरिष्ठ समाज जन ने यह निर्णय लिया कि भादवा माता में समाज की धर्मशाला बन चुकी है तथा वहां पर प्रति वर्ष समाज के कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं अब राजस्थान में भी सांवलिया सेठ ने धर्मशाला बनना चाहीए।उसी समय तत्काल दानदाताओं ने एवम समाज के भामाशाह ने घोषणा की तथा सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने 7 दिन में ट्रस्ट पंजीयन कराने का संकल्प व्यक्त किया लगातार घोषणा होती रही। तथा 7 जनवरी को सांवरिया सेठ मारु औदिच्य ब्राह्मण जोधपुरा समाज का ट्रस्ट गठन हुआ तथा फ़रवरी में जमीन की साई पेटे टोकन मनी दी गयी तथा आज उसका पंजीयन ट्रस्ट के नाम से किया गया। ट्रस्ट के संयोजक सीए गुणवन्त लाल शर्मा निम्बा हेडा अध्यक्ष रामचंद्र जोशी गाधीनगर गुजरात सचिव उमेश चन्द्र शर्मा नीमच जावी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष राधेश्याम जोशी कटेरा सह सचिव राम प्रसाद शर्मा गोवर्धनलाल शर्मा अरुण शर्मा पवन शर्मा संस्थापक सदस्य सहित समाज के संरक्षक एवम भामाशाह विष्णु दत् भारद्वाज बडी सादड़ी हाल मुकाम चित्तौड़गढ़ सहित समाज के भामाशाह ने समाज के इस पुनीत कार्य में भरपूर सहयोग कर हौसला अफजाई का काम किया।
शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही विधिवत् प्लानिंग कर समाज की एक धर्मशाला का सांवलिया जी मे शीघ्र ही निर्माण प्रारम्भ होगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज के भामाशाह से आग्रह अपील निवेदन किया है कि सांवलिया सेठ आगामी समय में हमारे मेवाड का वृन्दावन बनने जा रहा है तथा यहा सम्पूर्ण भारत वर्ष से दर्शनार्थी उदयपूर चित्तौड़गढ़ राजसमन्द बांसवाड़ा बड़ीसादड़ी निमबाहेडा नीमच भादवा माता छोटीसादड़ी क्षेत्र में धार्मिक स्थल के दर्शन करने आते हैं। प्रति वर्ष मध्यप्रदेश गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र तथा अन्य राज्य से आने वाले समाज जन की बढती संख्या को देखते हुए यह निर्णय उन लिया गया है ।