BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 1:58 pm
KHABAR : सपा सांसद का मुंह काला करने निकले 6 लोग, महाराणा सांगा पर विवादित बयान के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, पुतले फूंके, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाया।


सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति सपा सांसद का मुंह काला करेगा और उन्हें जूते मारेगा, उसे करणी सेना की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश से पांच लोग इस कार्य को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो चुके हैं।उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान में कहा था, ष्इब्राहिम लोदी को हराने के लिए महाराणा सांगा बाबर को भारत लेकर आए थे, इसलिए वे गद्दार थे।ष् इस बयान के बाद राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया।


करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ष्महाराणा सांगा हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। उन्हें गद्दार कहने वाले सांसद का विरोध किया जाएगा।ष्


शिवप्रताप सिंह ने कहा, ष्अब केवल माफी से काम नहीं चलेगा। जहां भी सांसद मिलेंगे, उनका विरोध होगा।ष् उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास और अन्य जिलों से करणी सेना के छह कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।


इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में करणी सेना और राजपूत समाज के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की गई और सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE