BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 12:15 pm
KHABAR : विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर ग्राम सागौद में स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विधायक डामर ने दिलाई जल सरंक्षण की शप‍थ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर ग्राम सागौद में म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्‍ड की नवांकुर संस्‍था श्रेष्‍ठ नवनिर्माण फाउंडेशन व जय मॉ अंबे शक्ति सामाजिक सेवा समिति ग्राम सागोद के संयुक्‍त तत्‍वाधान स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर व जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शपथ व चौपाल पर जल संरक्षण पर विचार विमर्श कर ग्राम कुऐं एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि भाजपा जिला अध्‍यक्ष  प्रदीप उपाध्‍याय, क्षेत्रीय विधायक मथुरालाल डामर, विशेष अतिथि एमआईएस सदस्य विशाल शर्मा, परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, समाजसेवी राकेश मिश्रा, अशोक धाकड, परिषद के विकासखण्‍ड समन्‍वयक शैलेन्‍द्र सिंहं सोलंकी, सागोद सरंपच कैलाश खदेड़ा समाजसेवी राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।

प्रदीप उपाध्‍याय ने कहा कि आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है, प्रदेश सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य के हर क्षेत्र कार्य किया है, जिससे लगातार जिलें में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का विस्‍तार हो रहा है तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधारोपण, नदी, नालों, ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, कुंओं, बावड़ियों आदि के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। विघायक डामर ने कहा कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक संचालित हो रहा है, हम सबको मिलकर जल स्‍त्रोत कुऐं, बाबडी, तालाब, नदी, आदि का संरक्षण करना होगा, आज विश्‍व स्‍वास्‍थ दिवस है तो स्‍वस्‍थ शुरूआत और आशाजनक भविष्‍य इस वर्ष की थीम है, प्रदेश सरकार के द्वारा हर वर्ग के नागरिकों के लियें स्‍वास्‍थ सुविधाओं और योजनाओं का विस्‍तार किया गया है ताकि मध्‍यप्रदेश स्‍वस्‍थ प्रदेश अग्रणी रहे। विशाल शर्मा ने कहा कि पुरातन बाबडियों,तालाबों, कुए हमारी संस्‍कृति से जुडें है इनको सहजना हमसब की जिम्‍मेदारी है नगर निगम रतलाम के द्वारा इस दिशा में लगातार कार्य कियें जा रहे है। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं और श्रमदान कर जल स्त्रोतों की सफाई में योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम में समिति के सरंक्षक विजय पाटीदार, अध्‍यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा, नवांकुर संस्था सचिव नरेन्‍द्र श्रेष्‍ठ, योगेश जाट, निखिलेश सोनी, अमन माहेश्‍वरी, भूपेन्‍द्र गहलोत, सचिन सहित प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता, नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE