BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 1:18 pm
KHABAR : कलेक्टर सिंह ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी जनसंपर्क विभाग को देना सुनिश्चित करें, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा की। सिंह ने सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर कार्य प्रगति की जानकारी ली और बीडीसी द्वारा समयानुसार किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की और यूडीए, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मप्रआरडीसी, नगर निगम आदि विभागों को 2 शिफ्ट में कार्य कर लक्ष्यानुसार कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा गत दिवस बैठक में दिए गए निर्देशानुसार श्एंड ऑफ द डे मीटिंगश् कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ कर कार्य प्रगति की जानकारी प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने बारिश शुरू होने से पहले सभी कार्यों की प्रतिदिन की कार्य योजना बनाकर कार्य लक्ष्य अनुसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने विक्रम व्यापार मेले में वाहन बिक्री की जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक मेले में 31,000 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई है। बैठक में कलेक्टर सिंह ने पंचक्रोशी यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभागों को दिए गए कार्यों की कार्य योजना  की जानकारी ली और सभी विभागों से 18 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सप्त सागरों के उन्नयन,पंचक्रोशी यात्रा मार्ग में आने वाले सभी कुओं, बावड़ियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों में यात्रा के पहले साफ सफाई स्वच्छता का कार्य करने के निर्देश दिए।जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्यरत सभी एजेंसियों को प्रमुखता से अभियान के सभी कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में सिंह ने मानसून के समय नदियों के तट पर पौधरोपण के कार्य और उन पौधों को सुरक्षित रखने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दस्तावेजीकरण संकलन के लिए जनसंपर्क विभाग को देना सुनिश्चित करे।बैठक में कलेक्टर सिंह ने  उपार्जन के कार्य की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि आज दिनांक तक 96394 किसानों ने पंजीकरण किया है,187 खरीदी केन्द्रों पर 34989 किसानों से  298703 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।अभी तक 273114 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन किया जा चुका है और 776.629 करोड़ रुपए की राशि कृषकों को देय की जा रही है।बैठक में कलेक्टर सिंह ने चना ,मूंग,सरसों और मसूर उपार्जन के कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज,सिंहस्थ बायपास,सदावल हेलीपैड,मोजमखेड़ी से कालभैरव मार्ग,करोहन नईखेड़ी मार्ग,उज्जैन बड़नगर बायपास मार्ग,रालामंडल उमरिया मार्ग,  हरिफाटक ओवरब्रिज,कान्हा क्लोज़ डक्ट परियोजना,सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना,घाटों की साफ सफाई , पुलिस हाउसिंग के कार्य,ऊर्जा विभाग,स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह,अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एडीएम प्रथम कौशिक, यूडीए सीईओ संदीप सोनी एवं सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE