BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 2:00 pm
KHABAR : सड़क पर जलभराव को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस और कई वाहन जाम में फंसे, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में सड़क पर जल भराव को लेकर कांग्रेस द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरा प्रदर्शन के चलते वहां पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। जाम में एंबुलेंस के कई वाहन फंसे हुई थे। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।


दरअसल शहर में सड़क पर जल भराव को लेकर नेशनल हाईवे 552 पर टेंट लगा कर आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठे। धरना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पर नाला चौक होने और गड्ढे वाली सड़क में आए दिन हो रहे हादसों को लेकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के चलते जौरा रोड नेशनल हाइवे 552 पर जाम लगा रहा। मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस और कई वाहन जाम में फंसे रहे। बताया गया कि एनएचएआई जौरा रोड पर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति हो गई है। एक तरफ की सड़क बन कर कंप्लीट हो चुकी है। दूसरी तरफ तीन किलोमीटर लंबा सड़क निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE