BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 3:24 pm
KHABAR : उज्जैन में भीषण गर्मी, भगवान को पंखा लगाकर ठंडक दे रहे, दही, छाछ और फल का भोग लगाकर भगवान को गर्मी से बचाने के जतन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। देशभर के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेज हो गया है। उज्जैन में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बेहाल हो रही गर्मी को देखते हुए जहां आम आदमी गर्मी से बचने के उपाय कर रहा है तो वहीं गुरु सांदीपनि आश्रम में भी भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए उन्हें चन्दन का लेप लगाकर दही, छाछ और ठंडे फल का भोग लगाया जा रहा है। तो वही पंखे लगाकर भगवान को ठंडक दी जा रही है।


प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरों में पहले पर नर्मदापुरम 44.3 डिग्री, दूसरे पर रतलाम 44 डिग्री, तीसरे पर खजुराहो और उज्जैन 42 डिग्री व चौथे पर इंदौर 40.6 डिग्री रहे। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन में पहली बार सोमवार को दिन का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। रात में भी तपन बढ़ गई है।न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा तपने वाले शहरों में उज्जैन भी शामिल रहा। गर्मी में आम लोग बेहाल हुए तो सांदीपनि आश्रम में भगवान श्री कृष्ण के लिए पंखा लगा दिया गया है। उन्हें सतत ठंडी हवा दी जा रही है।


भीषण गर्मी के चलते दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, आम लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है। इधर सुबह शाम दो समय भगवान को भोग में दही, छाछ और फल दिए जा रहे है। उन्हें हल्के वस्त्र पहनाए जा रहे है। ताकि भगवान को गर्मी का अहसास नहीं हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE