छतरपुर। जिला के गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत महयाबा में पदस्थ महिला सचिव रचना मिश्रा पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भ्रष्ट सचिव को हटाने की मांग की है मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम पंचायत महयाबा के ग्रामीणों ने महिला सचिव रचना मिश्रा पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए बताया कि नियम विरुद्ध तरीके से सैल्स मेन शिवदत्त सेन को 40 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया गया हैं जिसकी जांच कराई जाकर दोषी सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएं ग्रामीण जीतेंद्र अरजरिया ने बताया कि उक्त सचिव बीजेपी नेता अवध मिश्रा की बहूं है जो कि ग्राम पंचायत कभी नहीं आती पूरा काम स्वयं नेता जी अवध किशोर मिश्रा देखते हैं उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से बीजेपी नेता अवध मिश्रा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध तरीके से सचिव के कार्य में हस्तक्षेप करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं पूरे मामले में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गौरिहार एसडीएम बलबीर रमन को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं वहीं पूरे मामले में एसडीएम बलबीर रमन का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल गौरिहार सीईओ से कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,अब देखना कि डॉ मोहन यादव सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के तमाम दावे करते हुए नहीं थकती लेकिन छतरपुर के गौरिहार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत महयाबा के मामले में दोषियों पर कब तक कार्यवाही करती है।