BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 4:22 pm
KHABAR : ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के जिम्‍नास्‍टों को गोल्‍ड एवं ब्रॉंज के एक-एक मेडल, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। 28-30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चौंपियनशिप-2024 में  रतलाम मंडल के खिलाडियों ने उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्‍ड एवं एक ब्रॉंज मेडल अपने नाम किया। हावड़ा में आयोजित इस चौंपियनशिप में सभी रेलवे जोन एवं उत्‍पादन इकायों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से जिम्‍नास्टिक टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल में कार्यरत हैं। टीम के साथ अस्सिटेंट स्‍पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट पप्‍पु यादव एवं मुख्‍य कोच राजकुमार सोलंकी शामिल रहे।
जिम्‍नास्टिक चौंपियनशिप में  अपना उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कृष्‍ण कुमार ने जिम्‍नास्टिक के पैरलेल बार कैटेगरी में गोल्‍ड तथा वैभव चौरसिया ने होरिजेंटल बार कैटेगरी में ब्रॉंज मेंडल प्राप्‍त कर रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे को भी गौरवान्वित किया है। कृष्‍ण कुमार एवं वैभव चौरसिया रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।
मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार दोनों विजेता जिम्‍नास्‍टों एवं कोच से मिलकर उनकी उपलब्धियों के लिए उन्‍हें सम्‍मानित किया तथा भविष्‍य की प्रतियोगिताओं में और अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल वित्‍त प्रबंधक अंकित सोमानी तथा मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी उपस्थित रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE