खरगोन। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर शहर में उत्सव के रुप में मनाई जाएगी। जयंती उत्सव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। मंगलवार को एससी.एसटी युवा छात्र संघ की बैठक सब्जी मंडी अंबेडकर पार्क में आहुत की गई।
बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष भागीरथ खतवासे ने की। खतवासे ने बताया कि बाबा साहेब का जन्मोत्सव समाजिक समरसता, शिक्षा, और संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाएगा। संघ के कोषाध्यक्ष अमन मकवाने, श्रद्धा, अंकिता, रेखा, इंदरसिंग, सत्यम, योगेश, राजू ने बताया कि 14 अप्रैल दोपहर तीन बजे किला मैदान से विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसके टीआईटी कॉपलेक्स परिसर पहुंचने पर यह रैली, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में तब्दील होगी। रैली के बाद संगोष्ठी, सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही विचार गोष्ठी होगी।