BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 5:23 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए बालिका लक्ष्मी को स्‍पॉन्‍सरशिप योजना में तुरंत लाभ प्रदान करवाने के निर्देश, 48 अलग-अलग मामलों में की सुनवाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 48 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। बालिका लक्ष्मी आयु 11 वर्ष 11 माह पिता स्व. ईश्वरलाल संरक्षक मोहनलाल (दादाजी) निवासी आक्यापालरा पोस्ट लसुडिया राठौर तहसील मल्हारगढ जिला मंदसौर का जनसुनवाई में बालिका को सहायता दिलाने के लिए दिए गए आवेदन पर परिक्षण कर पात्र होने पर स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस योजना के माध्यम से अब इनको प्रतिमाह 4 हजार रूपये का लाभ मिलेगा। उक्त राशि का उपयोग बालिका के पढाई, पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए किया जायेगा। 

इसके साथ ही आवेदक कवंरलाल पिता शंकरलाल निवासी चावली तहसील मल्हारगढ द्वारा आवेदन प्रस्‍तुत किया कि प्राथमिक विद्यालय चावली की शासकिय जमीन पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर अदिती गर्ग ने मल्‍हारगढ तहसीलदार को जांच कर उचित कार्यवाही रकने के निर्देश दिये। आवेदक गोपाल गिर पिता रूघनाथ गिर निवासी धुंधड़का द्वारा मंदिर का पुजारी नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर गर्ग ने तहसीलदार धुंधड़का को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने, पानी की निकासी के संबंध में, कृषि भूमि का पटृटा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, स्‍वत्‍तों के भुगतान, संबंल योजना, खाते में नाम सुधार, जमीन नामांतरण इत्यादि तरह तरह के आवेदन आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE