नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 09.04.2025 (बुधवार) को 11 केवी टाउन-3 फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 09.04.2025 (बुधवार) को एडिशनल डीटीआर आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्य होने के कारण 11 केवी टाउन-3 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 08.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही टाउन-3 फीडर बन्द रहने से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टी.आई.टी. कॉलोनी, अल्को लाईड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, भागेश्वर मंदिर के पास का एरीया, गायत्री मंदिर रोड़, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड़, नया बाजार, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मस्जिद, जारोली कॉम्प्लेक्स, नायका ओली आदी क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।