BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 8:02 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की समग्र ई-केवायसी कार्य की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- अभियान चलाकर 15 मई तक समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ अभियान चलाकर, 15 मई 2025 तक शतप्रतिशत हितग्राहियों के समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए। जिससे, कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का हितलाभ मिलने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समग्र ई-केवायसी कार्य की प्रगति की जनपद एवं निकायवार समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, तीनों जनपद सीईओएवं जिले की सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

बैठक में ई-गर्वनेंस जिला प्रबंधक संदीप पाटीदार ने बताया, कि सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों को जिन हितग्राहियों की ई-केवायसी हो गई है और जिनकी ई-केवायसी नहीं हुई है, उनकी सूची उपलब्‍ध करा दी है। जो वार्ड प्रभारी एवं कर्मचारी मोबाईल एप्‍प से ईकेवायसी का कार्य करेंगा, उसे प्रति ई-केवायसी 14 रूपये के मान से प्रोत्‍साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।  कलेक्‍टर ने निर्देश दिए , कि वास्तविक रूप से समग्र ई-केवायसी का कार्य करने वाले कर्मचारी वार्ड प्रभारी को ही प्रोत्‍साहन राशि का भुगतान हो। कलेक्‍टर ने नगरीय निकाय को प्रति वार्ड प्रभारी, प्रतिदिन 50-50 ई-केवायसी करवाने का लक्ष्‍य रखकर, कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवायसी के लिए शिविर आयोजित कर, शेष ई-केवायसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE