ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट में 8 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। आइए जानते है आखिर मामला क्या है।
दरअसल, यह पूरा मामला लोकसभा चुनाव में टिप्पणी से जुड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष पर आरोप लगाया था। बीएसपी उम्मीदवार देवाशीष पर भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ का आरोप लगाया था। इस पर बहुजन समाज पार्टी ने जीतू पटवारी के खिलाफ भिंड जिले के उमरी थाने में मामला दर्ज कराया था।
बीएसपी पदाधिकारी अशोक गुप्ता ने पीसीसी चीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ 500 रुपये के जमानती वारंट जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।