BREAKING NEWS
KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 11:13 am
KHABAR : नीमच शहर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने, स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं साफ सफाई बरतने की दी समझाइश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने मंगलवार को नीमच शहर में स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर को खाद्य सुरक्षा के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने  व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे कि नाखून कटे हुए हो कपड़े साफ हों ,ग्लव्स ,हेड गियर ,एप्रेन पहन कर रखने, खाद्य पदार्थ ढक कर रखने ,खाद्य पदार्थों को बनाने में उपयोग आने वाले अजीनोमोटो की मात्रा सीमित रखने,तेल का कलर बदलने पर उपयोग नहीं करने,मिर्च मसालों का सीमित मात्रा में उपयोग  करने ,पानी पूरी के पानी में इमली आमचूर के अलावा अन्य किसी का उपयोग नहीं करने  आदि के संबंध में समझाइश दी गई।
और स्ट्रीट फूड वेंडर/हॉकर बजरंग चाट भंडार  लायंस पार्क स्क्वायर नीमच से एक नमूना पानी पूरी का पानी,आगरा चाट भंडार नीमच से दो नमूने जिसमें से एक नमूना पानी पूरी का पानी व एक नमूना वनस्पति एवं जय जगदम्बे चाट सेंटर एवं साउथ इंडियन सेंटर दशहरा मैदान नीमच से दो नमूने जिसमें से एक नमूना मंचुरियन व एक नमूना पनीर का लिया गया। लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । जिले में स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर के लिए जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही भी निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE