BREAKING NEWS
KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 11:15 am
BIG REPORT : ग्रीष्मकाल में यात्रियों को रेलवे ने दी चार स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी एक्सप्रेस, सुविधा के लिए जारी किया शेड्यूल, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा व समर टाइम (ग्रीष्मकाल) के दौरान ग्रीष्मकालीन 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें स्पेशल किराये के साथ चलेगी। ट्रेनें रतलाम रेल मंडल के रतलाम समेत अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


मुंबई सेंट्रल-वाराणसी विकली एसी स्पेशल
ट्रेन संख्‍या 09183 मुंबई सेंट्रल-वाराणसी एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 10.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन-प्रस्‍थान प्रति गुरुवार को 8.40/8.50 बजे होगा।


ट्रेन संख्‍या 09184 वाराणसी-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार को 4.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून 2025 तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन-प्रस्‍थान प्रति शनिवार को 17.45/17.55 बजे होगा।


यहां दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोंगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली जं., अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई जं. और भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी) के कोच होंगे।


बांद्रा टर्मिनस-बढ़न विकली स्पेशल
ट्रेन संख्‍या 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल प्रत्‍येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 00.05 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 8 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम (10.30/10.40 बजे), नागदा (11.20/11.22 बजे) एवं उज्‍जैन (12.40/12.45 बजे) प्रत्‍येक रविवार को आगमन-प्रस्‍थान होगा।


ट्रेन संख्‍या 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्‍येक सोमवार को बढ़नी से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 23.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन (10.45/10.50 बजे), नागदा (12.18/12.20 बजे) एवं रतलाम (13.05/13.15 बजे) बजे प्रत्‍येक मंगलवार को आगमन-प्रस्‍थान होगा।


इन स्टेशनों पर दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी जं. और गोंडा जं. स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्‍लीपर क्‍लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।


वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट विकली स्पेशल
ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 19 बजे वडोदरा से प्रस्थान करेगी। अगले दिन 20.45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन तत्‍काल प्रभाव से 30 जून, 2025 तक चलेगी। इस ट्रेन का दाहोद (20.58/21 बजे), रतलाम (22.35/22.45 बजे) प्रत्येक सोमवार को आगमन-प्रस्‍थान होगा।


ट्रेन संख्‍या 09196 मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 23.45 बजे प्रस्थान करेगी। गुरुवार को 00.45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन तत्‍काल प्रभाव से 1 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम (19.55/20.05 बजे) एवं दाहोद(21.11/21.13 बजे) प्रत्‍येक गुरूवार को आगमन-प्रस्‍थान होगा।


इन स्टेशनों पर रूकेगी
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा जं., टूंडला, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, बनारस और औंड़िहार स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। ट्रेन संख्‍या 09195 का गोधरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।


पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09205 पोरबंदर आसनसोल विकली स्पेशल 10 एवं 17 अप्रैल सोमवार को 8 बजे पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। शनिवार को 6.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (23.10/23.20, गुरुवार), नागदा (00.05/00.07, शुक्रवार) एवं उज्‍जैन (01.20/01.25) बजे आगमन-प्रस्‍थान होगा।


ट्रेन संख्‍या 09206 आसनसोल पोरबंदर स्पेशल 12 एवं 19 अप्रैल शनिवार को आसनसोल से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी। सोमवार को 13.45 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन (22.00/22.05, रविवार), नागदा (22.57/22.59) एवं (23.40/23.50, रविवार) बजे आगमन-प्रस्थान होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर तथा जनरल कोच होंगे।


इन स्टेशनों पर दिया स्टॉप
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भाणवड, लालपुर जाम, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद स्टेशनों पर ठहराव दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE