BREAKING NEWS
KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 11:43 am
KHABAR : जिला अस्पताल में मरीजों और डाकटर्स के बीच विवाद डॉक्टरों ने कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार की दोपहर में मरीज और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया बताया जा रहा है कि इलाज नहीं मिलने के कारण मरीजों ने हंगामा किया,जिला चिकित्सालय की तीसरी मंजिल में भर्ती मरीजों ने अस्पताल की ओटी में तोड़फोड़ करने और ड्यूटी डाक्टर्स के साथ मार-पीट करने के आरोप लगाए गए हैं सूचना मिलने पर सीएमएचओ, कोतवाली पुलिस और एसडीएम अखिल राठौर मौके पर पहुंचे वहीं घटना से नाराज़ चिकित्सक हड़ताल पर बैठ गए बाद में सीएमएचओ कोतवाली थाना प्रभारी और एसडीएम ने मौके पर स्थित को संभाला और कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद डाक्टर्स काम पर लौटे जानकारी के अनुसार मार-पीट करने वाला युवक दीपक कुशवाहा है जो कि राजनगर क्षेत्र का निवासी है बताया गया है कि दीपक सहित उसके परिवार के चार पुरुष और सात महिलाएं बीती रात रोड एक्सीडेंट में घायल हुए थे जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था सुबह 8 बजे से ही वह स्टाफ से लगातार झगड़ रहे थे अस्पताल के सर्जन डॉ बद्री पटेल ने बताया कि उन्होंने जब मरीज और उनके परिजनों से परेशानी पूछीं तो समाधान का आश्वासन दिया लेकिन दीपक ने ओटी में अजीब हरकतें करना प्रारंभ कर दिया वहीं उसके परिवार की महिलाओं ने तोड़फोड़ करते हुए मार-पीट शुरू कर दी इतना ही नहीं स्टाफ कर्मचारी अजय बाल्मीकि सौरभ खरे आशीष द्विवेदी,धीरज प्रजापति और नीतेन्द्र सिंह परमार के साथ मरीज और मरीज के परिजनों ने मार-पीट कर दी उक्त हिंसा के बाद नाराज डाक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए करीब बीस मिनट बाद सीएमएचओ डॉ आर पी गुप्ता मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद इमरजेंसी शुरू हुई इसी बीच सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी और एसडीएम अखिल राठौर अस्पताल पहुच गए जिन्होंने चिकित्सकों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी एकत्र की और कार्यवाही का आश्वासन दिया बताया गया है कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसके इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे जिसमें वह पागल पन की हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है बहरहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है डाक्टरों ने कलेक्टर और एसपी से जिला चिकित्सालय में सुधार की मांग की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE