छतरपुर। पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में आज मध्यप्रदेश आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा बनाए जा रहे पुलिस कंट्रोल रूम नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें छतरपुर रेज के डीआईजी ललित शाक्यवार के विशिष्ट आतिथ्य में पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन किया यह भवन पौने दो करोड़ की अनुमानित लागत से अगले छः माह में तैयार किया जाएगा हम आपको बता दें कि छतरपुर पुलिस को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एक नवीन एसी बस प्रदान की गई जिसका पूजन डीआईजी ललित शाक्यवार एसपी अगम जैन और एडिशनल एसपी विदिता डागर ने किया इस अवसर पर डीआईजी ने नवीन बस की टेस्ट ड्राइविंग भी की डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि आज कंट्रोल रूम के नवीन भवन का भूमि पूजन किया गया साथ ही छतरपुर पुलिस को आवागमन हेतु नवीन एसी बस भी उपलब्ध कराई गई है, भूमि पूजन कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा सहित पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस बल मौजूद रहा।