नीमच। पुस्तक बाजार में 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने निरीक्षण किया। जहां खामियां दिखाई दी तो तत्काल सुधार के निर्देश ठेकेदार और इंजीनियर को दिए। इस दौरान नपाध्यक्ष का नागरिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने नागरिकों से संवाद किया, उन्हें घर और बाजार में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित क़िया। यह भी कहा कि सड़क पर कचरा फैलाने पर चालानी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा अपने घर व प्रतिष्ठान की तरह नीमच शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।