BREAKING NEWS
KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 3:52 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं मिल रहा पानी, दो घंटे की देरी से आती है सप्लाई, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मानसरोवर भवन में दो से तीन स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। लेकिन पानी की सप्लाई में देरी के कारण श्रद्धालुओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मंदिर में भीड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु महाकाल लोक से मानसरोवर गेट के रास्ते दर्शन के लिए आते हैं। 50-60 लीटर पानी कुछ ही देर में समाप्त हो जाता है। नई सप्लाई में दो घंटे तक का समय लग जाता है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

इस समस्या के अलावा मंदिर परिसर में एक और गंभीर स्थिति है। बृहस्पतेश्वर मंदिर और गायत्री माता मंदिर के सामने से भद्रकाली मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर मैट नहीं बिछी है। तेज धूप में लाल पत्थर इतने गर्म हो जाते हैं कि श्रद्धालुओं के पैर जल रहे हैं। इस स्थिति पर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE