सनावद। आजाद रोड बड़ा मंदिर से विशाल रथ यात्रा निकली। रथयात्रा में विशेष रुप से अंतर्मुखी मुनि श्री पुज्य सागर जी महाराज शामिल थे। रथयात्रा में सबसे आगे दो घोड़ों पर सवार बालिकाए थी उज्जैन का बैंड श्रीजी के सुमधुर भजन गा रहा था दो बग्गी पर सवार इंद्र ओर इंद्राणी रथयात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
मुनि श्री के सानिध्य में समाज युवा ओर महिलाएं उत्साहित थी धर्म पताका लिए भजन गाते चल रही थी। सत्यनारायण मंदिर चौक पर समाज सेवीयो ने पानी के स्टाल लगाकर सेवा की। जुलूस का भव्य स्वागत मोरटक्का चोराहे पर कांग्रेस के इंदर बिरला किया वहीं सुभाष चौक पर भाजपा के नेताओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।