देवास। उप संचालक कृषि ने बताया कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर तुअर फसल का उपार्जन किया जायेगा। जिले के किसान भाई तुअर के उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 अप्रैल 2025 तक पंजीयन करवा सकते है।
जिले की सभी तहसीलों में गेंहू पंजीयन के लिए अधिकृत 86 पंजीयन केन्द्रों पर तुअर फसल उपार्जन के लिये पंजीयन करा सकते है। किसान भाई इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकते है। उप संचालक कृषि ने बताया कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25 में चना/सरसों फसल का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना 5650 रूपये व सरसों 5950 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 25 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुका है। कृषकों की सुविधा के लिए जिले की समस्त तहसीलों में 26 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था- बेरागढ, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, ननासा, पानीगांव, कन्नौद, गादिया, पिपलकोटा, कांटाफोड, सतवास, निमासा, खारिया, हाटपिपल्या, बागली, उदयनगर, खातेगांव, शाक्ट्या, इकलेरा, जियागांव, पीपल्यानानकर, हरणगांव, नेमावर, कांजीपूरा, उमरिया, संदलपुर द्वारा खरीदी की जा रही है।
ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/सत्यापित कृषक स्वयं के मोबाईल पर, एमपी ऑनलाईन, कियोस्क, सीएससी, लोकसेवा केन्द्र, साईबर कैफे एवं उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुकिंग करवा सकते है। जिसकी वैद्यता 7 दिवस की होगी। किसान भाई स्लॉट बुकिंग उर्पाजन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 से 10 दिवस पूर्व तक करा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में तुअर फसल का उपार्जन समर्थन मूल्य रूपये 7550 प्रति क्विंटल की दर से 10 जून तक किया जायेगा।