देवास। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में किराना दुकान से सिगरेट लेकर दुकान के सामने ही सिगरेट पीने की बात को लेकर दुकानदार का ग्राहक से विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ा की ग्राहक ने अपने 3 साथियों के साथ आकर दुकान पर खड़े एक अन्य बेकसुर व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर दी।
शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के रेवाबाग में रितेश उर्फ भूरा की 3 लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले रितेश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रितेश को इंदौर रेफर कर दिया,रास्ते में रितेश ने दम तोड़ दिया। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजु यादव ने बताया की थाना क्षेत्र के रेवाबाग मे किराना दुकान पर एक व्यक्ति सिगरेट लेने आया था जहां वो किराना दुकान संचालक से हुज्जत करने लगा।पास खड़े रितेश ने युवक को समझने की कोशिश की जिसके बाद वह युवक थोड़ी देर में अपने साथ अन्य साथियों को लेकर आया और दुकान के सामने ही सभी ने मिलकर रितेश पर हमला कर दिया। रितेश ने इंदौर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को विनायक प्रजापति,विशाल गोस्वामी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है वही दोनों आरोपी विनायक ओर विशाल के खिलाफ पुर्व मे भी विभिन्न थाना क्षेत्रों मे प्रकरण दर्ज है।