खरगोन। जिले में दो दिवस या राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश प्रदेश में खेल क्षेत्र में छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके भविष्य को देखते हुए समय समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है इसी कड़ी में देवी रूक्मणी हायर सेकंडरी विद्यालय और खेल विभाग के तत्वावधान में राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन संपन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निमाड़ मालवा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन भार्गव को आमंत्रित किया गया जिन्होंने प्रतिभागियों को सही दिशा दिखाने का प्रयास करके खो खो खेल के गुर सिखाए वही बिहार राजस्थान सहित कई राज्यों की टीम हिस्सा लिया।
इस दौरान सचिन भार्गव ने बताया कि खो खो खेल में बच्चों के भविष्य को लेकर प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से वो यहां पहुंचे है और निश्चित तौर पर प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।