BREAKING NEWS
उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 5:55 pm
NEWS : अभा सालवी बलाई महासभा के रक्तदान शिविर में 115 यूनिट रक्तदान, आलोक रंजन ने कहा- रक्तदान जीवन का सुखद अनुभव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। व्यक्ति जब रक्तदान करता है तब उसे सबसे अच्छा सुखद अनुभव होता है और वह जीवन में अविस्मरणीय होता है। रक्त की एक बूंद भी किसी प्रयोगशाला में नहीं बनाई जा सकती है। जब व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसे लम्बे समय तक इसका सुखद अनुभव रहता है।
उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने डॉ. बीआर अम्बेडकर महोत्सव समिति एवं सालवी महासभा चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त किये। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र जाड़ावत ने कहा कि रक्तदान करना किसी सामान्य समाज के बस का काम नहीं। सक्षम और उच्च शिक्षित व्यक्ति ही किसी दूसरे व्यक्ति को रक्तदान कर अपने समाज को उच्च शिक्षित समाज होने का गौरव प्रदान करता है। रक्तदान शिविर में 115 यूनिट रक्तदान हुआ।
जिला प्रवक्ता राजू लाल सालवी ने बताया कि रक्तदान शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेशचन्द्र खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव, डॉ. अनिस जैन, पूर्व चेयरमेन रमेशनाथ योगी, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, डॉ. राकेश कस्तोलिया, पीसीसी सचिव रणजीत लोठ, डॉ. टीना, विजय चौधरी, नवरतन जीनगर, बीआरएबीएफ के मनोज बैरवा, डॉ. एसके घारू, डॉ. आनन्द देराश्री, भाजपा नेता रोशन मेघवंशी, भूपेन्द्र सालवी, प्रदेश सचिव हंसराज सालवी, प्रदेश प्रवक्ता रतनलाल सालवी, भामाशाह रमेशचन्द्र बलाई, अम्बालाल सालवी, अम्बेडकर महोत्सव समिति के छगनलाल चावला, सुरेश खोईवाल, कमल मीणा, किशनलाल सालवी, सुखानन्द चौखला अध्यक्ष रमेशचन्द्र मेहरा, भेरूलाल केली, चौखला अध्यक्ष मदनलाल सालवी, मन्नालाल सालवी, सोनू भटवाड़ा, गणेशलाल जाटोलिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सालवी ने दिया।
इस दौरान भगवानलाल सालवी, दिनेश सालवी, रविन्द्र बैरवा, कालूराम बैरवा, महेन्द्र खींची, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सालवी, प्रभुलाल सालवी, रतनलाल सालवी, रोशनलाल सालवी, प्रहलाद सालवी, राजूलाल सालवी, किशोर सालवी, गोवर्धनलाल सालवी, मेलनर्स गोपाल सालवी, दीपक सालवी, मुकेश सालवी, गोवर्धन सालवी, प्रहलाद सालवी, शंकरलाल, देवकिशन सालवी, अजय सालवी, लाड सालवी, रेखा सालवी, रजनीश सालवी, रतनलाल, महिला मंडल से यशोदा सालवी, मीरा सालवी, सोनिया सालवी, कमला सालवी, ममता सालवी, मीना सालवी, रतनी सालवी, केसर सालवी, चन्दा सालवी, इन्दू सालवी, कृष्णा सालवी, सुनीता सालवी, सीमा सालवी, मीरा सालवी सहित कईं पदाधिकारी, समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव हंसराज सालवी ने किया। अंत में आभार महामंत्री प्रभुलाल सालवी ने जताया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE