चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को अफीम तौल केन्द्र का निरिक्षण कर तौल केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी ने विभाग के अधिकारियों व अफीम किसानों से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान किसानों ने नीमच में ही जल्दी टेस्टिंग होने व शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अफीम टेस्टिंग के लिए गाजीपुर जाती थी वंहा पंहुचने व टेस्टिंग होने व भुगतान में समय लगता था अबकि बार सरकार की पहल पर नीमच में ही टेस्टिंग होने व अफीम का शीघ्र भुगतान होने से अफीम किसानो में खुशी की लहर है । अफीम किसानों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अफीम नीति में किसानों को राहत देने पर खुशी जताई। साथ ही किसानों के हितों को प्राथमिकता मिलने व सांसद सी पी जोशी के प्रयासों से पुराने कटे हुये पट्टे बहाल होने पर सांसद सी पी जोशी का भी आभार जताया।
निरिक्षण के दौरान सांसद जोशी ने उच्च अधिकारियों से दुरभाष पर बात कर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नही होने व उनकी सुविधाओ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरिक्षण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह रूद, गौरव त्यागी, अंनत समदानी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, अभिषेक चांवला, शुभम सुखवाल, प्रिंस शर्मा, जगदीश भांड आदि भी मौजूद थे।