चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान मंदिर विकास समिति पंचवटी बापूनगर, सैंथी के तत्वाधान में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। हनुमान मंदिर विकास समिति अध्यक्ष व स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज मेनारिया ने बताया शुक्रवार 11 अप्रेल को प्रातः 8 बजे हवन तथा सायं 7 बजे एमपी के भागवत भास्कर नीनोरामधाम के गुरुदेव पंडित डॉ मिथिलेश नागर द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया जायेगा।
शनिवार 12 अप्रेल को दोपहर 3 बजे बालाजी महाराज का बापूनगर से नगर भ्रमण होगा जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष एवं महिलाएं कलश लिये सम्मिलित रहेंगी। इसके पश्चात् महाआरती व महाप्रसाद होगा। रविवार 13 अप्रेल को खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या होगी जिसमें सावन नागदा इंदौर, निहारिका सोनी कोटा, अभिषेक माहेश्वरी व माही जोशी चित्तौड़गढ़ अपनी प्रस्तुतियां देंगे।