BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 8:09 pm
KHABAR : विश्व होम्योपैथिक दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैंकड़ों रोगियों ने पहुंचकर उठाया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। विश्व होम्योपैथिक दिवस 270वे हेनीमेन जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को ज़िला आयुष कार्यालय खरगोन द्वारा शासकीय होम्योपैथिक औषधालय खरगोन एवं औषधालय महेश्वर में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय सम्बन्धी होम्योपैथिक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर होम्योपैथिक आधारित सामान्य स्वास्थ्य निर्देश का प्रचार प्रसार करने एवं समुदाय के स्वास्थ्य में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।  

शिविर का शुभारंभ बापू सिंह परिहार ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष खरगोन एवं ज़िला आयुष अधिकारी डॉ वासुदेव आसलकर द्वारा डॉ हेनीमेन के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। खरगोन शिविर में 114 रोगियों का एवं महेश्वर शिविर में 102 रोगियों का निशुल्क उपचार कर होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरविन्द दशोरे, डॉ शीतल रोकडे, होम्योपैथिक कम्पाउण्डर रजनी पाटीदार, गायत्री ठाकुर, अय्यूब शेख, महेश पाटीदार, हेमेंद्र पाटीदार, दयाराम वर्मा, मुकेश जमरे, नितेश बड़ोले, दल्लु खांडे, चंदू खान एवं गोपाल मानवे ने अपनी सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE