BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 8:27 pm
REPORT : नीमच कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब मारा यहां छापा तो मिली बड़ी सफलता, हजारों रूप्ये की मदिरा जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अवैध मद्य निष्कर्षण व अवैध शराब संग्रहण, अवैध परिवहन एवम अवैध विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09/04/2025 को  कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक  संजय कुमार कंवारे  के नेतृत्व में जिला आबकारी दल द्वारा नीमच के आसपास किशनपुरिया जैतपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों के किनारे दबिश  देकर लगभग 550 किलो लहान तथा 15 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत  अलग अलग धाराओं में कुल 2 प्रकरण  दर्ज किये गए है। आज बरामद मदिरा निर्माण सामग्री और मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 57000 रुपए है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, दीपक आंजना, आबकारी आरक्षक विष्णु यादव, बलवंत भाटी , हंसराज बिलवाल , महेश गहलोत का सराहनीय योगदान रहा । 
नवागत जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE