खरगोन। शहर के घनी आबादी वाले मोहन टाकीज क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक वक्त होटल में भीषण अचानक आग लग गई। होटल में कर्मचारियों के अलावा ग्राहक भी थे, जो जान बचाकर बाहर निकले। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग पर 6 फायर फाइटर की मदद से काबू पाया जा सका। होटल संचालक एवं पार्षद शकील खान ओर अल्ताफ खान ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते होटल में आग की लपटें उठने लगी। कोई कुछ समझ नही पाया और आग को बढ़ते देख सभी होटल से बाहर आ गए। खान के मुताबिक आग से होटल का फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, पँखो सहित करीब 6 लाख रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई।