खरगोन जिले के कसरावद नगर में पंचकोशी यात्रा ने किया प्रवेश 42 डिग्री से अधिक तापमान होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था रही भारी श्रद्धालु अपनी भक्ति भाव से रमते नजर आए वहीं पंचकोशी यात्रा समिति द्वारा भोजन प्रसादी एवं पानी छांव के लिए टेंट और लाइट की व्यवस्था की गई वही ठंडे पानी के लिए टैंकर भी लगाए गए जबकी इसमें नवीन बारचे मित्र मंडल द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की गई सभी नगर वासियों ने सहयोग किया वही नगर वासियों ने पंचकोशी यात्रियों के लिए जगह-जगह पानी के स्टॉल लगाए एवं नाश्ते चाय की व्यवस्थाएं भी की गई शासन प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाओं में लगा था वहीं एसडीएम सत्येंद्र बेरवा द्वारा सभी व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी गई थी थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी समिति के सभी सदस्य एवं व्यवस्थाओं में सभी का योगदान रहा।